तेजस्वी यादव को कोर्ट से मिली राहत, इस मामले में MP-MLA कोर्ट ने दी जमानत
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को एक मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है
पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को एक मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.... एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) से धरना प्रदर्शन के मामले में जमानत मिली है. पटना में यह केस कोविड के समय प्रशासन की ओर से किया गया था. तेजस्वी यादव आज एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए, जिसके बाद सुनवाई हुई और कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी गई.
जमानत मिलने के बाद कोर्ट से बाहर आने पर तेजस्वी यादव ने कहा, "जमानत मिली है… आप सब लोग जान रहे हैं कि कोविड के समय में ये मुकदमा किया गया था प्रशासन के द्वारा जबरदस्ती… फर्जी मुकदमा कराया गया था ताकि हम उस समय जो जन समस्याएं थीं उसे ना उठाएं… धरना प्रदर्शन था… उस सिलसिले में प्रशासन ने केस किया था…" तेजस्वी यादव ने आगे पत्रकारों से कहा, "आप लोगों को मालूम है कि बिहार के लोग पैदल चलकर आ रहे थे... ट्रेन की व्यवस्था नहीं थी. मजदूर काफी संख्या में मारे जा रहे थे… उस समय हम लोगों ने नियम के तहत प्रदर्शन किया था… और भी जनसमस्या को उठाया था तो सरकार ने फर्जी मुकदमा किया था… पुराना मामला है तो जमानत मिल गई है."
dhananjaykumarroy